फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jalavishak

देवाधिदेव का करेंगे जलाभिषेक

Sun, 09 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jalavishak
गंगाजल लेकर महाहर जाते कांवरिया।
सावन के पहले सोमवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को शहर में कांवरियों की भीड़ उमड़ी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालु ददरीघाट और चीतनाथ गंगा घाट पर पहुंचे। यहां गंगा स्नान के बाद कांवर में जल भरकर महाहर धाम के लिए पदयात्रा करते हुए रवाना हुए।
विज्ञापन


इस दौरान कांवरियों के बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है, हर-हर महादेव के उद्घोष से लहुरी कांशी गूंज उठी। कांवरियों के आवागमन से विभिन्न मार्गों पर यातायात में हल्का अवरोध बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन


सावन माह में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कांवरिए रविवार को शहर में आते हैं। इसके बाद विभिन्न गंगा घाटों से गंगा जल लेकर पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मरदह स्थित महाहर धाम जाते हैं और बाबा को जलाभिषेक करते हैं। इसी क्रम में सावन के पहले सोमवार को भोले भंडारी का जलाभिषेक करने के लिए शहर में कांवरियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद से कांवरियों के आने का जो क्रम शुरू हो हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। विभिन्न साधनों से कांवरिए शहर में पहुंचे। दूकानों से पूजन सामग्री की खरीदारी की। इसके बाद खासकर ददरीघाट पहुंचे। गंगा स्नान के बाद पूजन-अर्चन किया। इसके बाद कांवर में जल लेकर हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए महाहर धाम के लिए रवाना हुए।


कांवरियों द्वारा बाबा नगरिया दूर जाना जरूर है, बोल बम आदि का जयघोष किए जाने से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed