फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   IS-191 gang associate and reward of Rs 25,000 arrested

Ghazipur News: आईएस-191 गैंग का सहयोगी और 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
IS-191 gang associate and reward of Rs 25,000 arrested
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। बहुचर्चित मनोज राय हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी और आईएस 191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी (मृतक) के सहयोगी सुरेंद्र शर्मा को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सीजीएम कोर्ट गाजीपुर के आदेश पर धारा 82 की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद नगर के वार्ड नंबर 17 युसुफपुर गंज निवासी सुरेंद्र शर्मा पूर्व में मुख्तार अंसारी की गाड़ी चलाता रहा है। सुरेंद्र बहुचर्चित मनोज राय हत्याकांड का आरोपी है। मुहम्मदाबाद कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सीजीएम कोर्ट गाजीपुर के आदेश पर पुलिस ने धारा 82 की भी कार्रवाई की है। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 10ः15 बजे मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदाबाद कोतवाल पवन उपाध्याय ने युसुफपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त सुरेंद्र शर्मा पर बाराबंकी कोतवाली में भी गैंगस्टर सहित दो मामले दर्ज हैं। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक आरोपी आईएस-191 गैंग का सरगना मुख्तार अंसारी (मृतक) का सहयोगी भी रहा है। वो 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी है, जो वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे आश्रय देने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed