फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Iron Pipe Contacts High-Tension Wire Teenager Dies

Ghazipur News: हाईटेंशन तार के स्पर्श में लोहे का पाइप, किशोर की मौत

Wed, 25 Mar 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Iron Pipe Contacts High-Tension Wire Teenager Dies
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में टेंट के लोहे का पाइप उठाते समय 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मंगलवार की दोपहर एक किशोर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दीपक कुमार चौहान (15) मूल रूप से रेवतीपुर थाने के उतरौली का रहने वाला है। बचपन से ही वह मां पूनम, बहन अंजली और भाई प्रीतम के साथ ननिहाल पचोखर गांव में रहता था।
विज्ञापन

टेंट की लोहे का पाइप उठाते समय विद्युत तार के स्पर्श में आकर झुलसकर किशोर की मौत हो गई। पिता शैलेश चौहान दिल्ली में रहकर काम करते हैं। सूचना पर वह गांव के लिए रवाना हो गए है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने चोरी की दी तहरीर
गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजदेपुर शेखपुरा निवासी रफत सिद्दीकी ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ईद का पर्व मनाने के लिए गांव शादियाबाद गई हुई थी। मकान की देखभाल रात में सोने का काम चाचा करते थे, लेकिन उनके घर पर शादी होने के कारण रात में सोने नहीं आ सके। इसकी जानकारी होते ही मुहल्ले का ही एक युवक अपने तीन साथियों के मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गया और आभूषण सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed