फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Iron merchant committed suicide by jumping into the Ganges from Hameed Setu

लोहा व्यवसायी ने हमीद सेतु से गंगा में कूद कर जान दी

Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Iron merchant committed suicide by jumping into the Ganges from Hameed Setu
सुहवल। गंगा नदी में अधेड के कूदे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
नगर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के पास स्थित हमीद सेतु से सोमवार की दोपहर एक लोहा व्यवसायी ने गंगा में कूद कर जान दे दी। वह काफी दिनों से बीमार थे। वह दो दिन पूर्व दिल्ली से उपचार कराकर लौटे थे और नवाबगंज स्थित ससुराल रह रहे थे। जानकारी होने पर मछुवारों ने तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद व्यापारी के शव निकाला। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

बिहार के छपरा निवासी निर्मल अग्रहरि (55) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह दो दिन पूर्व दिल्ली के एक अस्पताल से इलाज कराकर नवाबगंज स्थित ससुराल आए थे। सुबह नाश्ता करने के बाद वे शहर में घूमने की बात कहकर निकल गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो ससुराल के लोग तलाश करने लगे। इधर व्यापारी ने हमीद सेतु पर पहुंच कर गंगा में छलांग लगा दी। इधर सेतु से गुजर रहे राहगीर और वाहन चालकों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर रजागंज चौकी प्रभारी पवन कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मछुआरों को तलाश में लगाया। मछुआरे जाल डालकर तलाश करते रहे। काफी मशक्कत के बाद मछुवारों ने व्यापारी को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की जेब से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इधर सूचना मिलते ही ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जबकि पत्नी एवं दोनों पुत्र छपरा से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed