फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to file a case against BDO and assistant for giving wrong information

गलत सूचना देने पर बीडीओ व सहायक पर केस दर्ज कराने का निर्देश

Fri, 10 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Instructions to file a case against BDO and assistant for giving wrong information
विकास भवन सभागार में सामुदायिक शौचालय एंव पंचायत भवन निर्माण के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक - फोटो : GHAZIPUR
ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण के संबंध में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह ने निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर अधिकारियों पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ सदर, मनिहारी, सहायक खंड विकास अधिकारी मनिहारी को छोड़कर अन्य खंड विकास अधिकारी और सहायक खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी देवकली एंव सहायक खंड विकास अधिकारी देवकली के द्वारा पूर्णत: कार्य नहीं कराए जाने तथा जिलाधिकारी को भ्रम में रखकर गलत सूचना देने पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए तीन दिनों में मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण समाग्री का प्रयोग करते हुए लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मिशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना 2021-22 की समीक्षा की। इसदौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण नहीं होने पर स्पष्टिकरण मांगा। जिलाधिकारी ने मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिंदुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए। साथ ही निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलाकिंग और विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकासखंडो में बालक, बालिका एंव दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य अभी अधूरे हैं। उन ग्राम पंचायतो में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक बाल गोविन्द, जिला विकास अधिकारीश्रीभूषण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed