फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Install steel railing on stairs

सीढ़ियों पर स्टील की रेलिंग लगवाई

Fri, 13 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Install steel railing on stairs
जमानिया। कहते हैं जहां चाह वहां राह। इस कहावत को चरितार्थ करने वाले स्टेशन बाजार निवासी डॉ. विजयश्याम पांडेय किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पेशे से परामर्श चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले डॉ. पांडेय नित्य गंगा स्नान के लिए चक्का बांध जाते हैं। चक्का बांध में जान्हवी के जल को पाने के लिए सीढ़ियों से जाना पड़ता है और ऐसा करने में कुछ वृद्ध जनों एवं माताओं को घुटने तथा पैर की परेशानी से गंगा जल प्राप्ति के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्होंने चक्का बांध स्थित सभी चार सीढ़ियों पर स्टील की रेलिंग लगवा दिया। इस महत्वपूर्ण कार्य से जहां बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे वहीं माताएं जाने-अनजाने इस नेक काम के लिए डॉ. पांडेय को आशीर्वाद दे रही हैं। डा. पांडेय से मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह प्रभु की कृपा है कि उन्होंने मुझमें ऐसी सोच विकसित किया और उन तमाम दानदाताओं के आर्थिक सहायता से संभव हो सका। इनमें बरुइन निवासी पूर्व प्रधानाचार्य छेदी सिंह, अजय शर्मा, हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, लिपिक मनोज कुमार सिंह, मुरलीधर गुप्ता, शिक्षक रवि उपाध्याय, आलोक कुमार वर्मा, रमेश कुमार साहू, दिनेश यादव, संजय यादव, राहुल रौनियार, मनोज कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार वर्मा, विनय कुमार सिंह आदि ने सहयोग राशि देकर इस कार्य को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed