फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspection of conservation homes, instructions given

संरक्षण गृहों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inspection of conservation homes, instructions given
आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गई समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय विष्णु चंद्र वैश्य के नेतृत्व में संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह (बालक) बड़गांव मखदूपुर सैदपुर निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक रामप्रवेश मिश्र सहित 11 कर्मचारी उपस्थित मिले। पदाधिकारियों द्वारा जहां भोजन की गुणवत्ता देखी गई। वहीं सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसके अलावा बालगृह में दवा की उपलब्धता, सेनेटाइजेशन एवं कोविड-19 की जांच के संबंध में भी जानकारी ली गई। साथ ही मास्क का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि ठंड को देखते हुए प्रत्येक कमरे में अंगीठी, हीटर और अलाव की व्यवस्था की जाए। साथ ही साफ-सफाई बेहतर रखें। सचिव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा पाने का अधिकार है। बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाएं। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि विचाराधीन एवं दोषसिद्ध बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैंडवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा वन स्टाप सेंटर, जिला अस्पताल गोराबाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कामायनी दुबे, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0) चतुर्थ विनायक सोमवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed