फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspaction

दवा और ऑक्सीजन का रहे इंतजाम

Sun, 25 Apr 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
inspaction
जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड का निरीक्षण करते डीएम एमपी सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने रविवार को जिला अस्पताल में बनाए गए कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ से कहा कि हर हाल में मरीजों के लिए अस्पताल में दवा और ऑक्सीजन का इंतजाम रहना चाहिए। मेडिकल वार्ड एक में खराब पंखा और साफ-सफाई न होने की स्थिती में नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने वार्ड में प्रतिदिन कम से कम तीन बार साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। वार्ड में रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों की तैनाती करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक घंटे वार्ड में जाकर निरीक्षण करते हुए आवश्यकता की पूर्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि इसमें कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए7 इसके अलावा डीएम के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने सहेड़ी स्थित शम्मे-गौसिया मेडिकल कालेज सहेड़ी में बनाए गए 107 बेड के एल-टू अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वार्ड, मेडिकल स्टोर, दिए जाने वाले भोजन, नाश्ते, आक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली। मौके पर 27 मरीज भर्ती मिले। उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed