{"_id":"60008cce8ebc3e2e221639af","slug":"inspaction-ghazipur-news-vns5691753161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश आश्रय स्थल पर बछड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश आश्रय स्थल पर बछड़े की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। पशु चिकित्सालय में बनाए गए अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल मे एक बछड़े की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। सूचना पर नगर के मनोनीत सभासद मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उस दौरान नपा के एक कर्मी ने उनके साथ अभद्रता की। इससे वह क्षुब्ध हो कर तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान पर धरने पर बैठ गए।
सभासद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पशु चिकित्सालय में बनाया गया। अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के अंदर गोवंशों के साथ क्रूरता किया जा रहा है। इसके कारण आए दिन गोवंशों की मौत हो रही है और नगर पालिका के कर्मचारी गोवंशों की मौत को छुपाने में लगे हुए है। एक गोवंश की मौत पर मनोनीत सभासद कुछ लोगों के साथ पहुंचकर घटना की सूचना एसडीएम को दी। इस पर एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर मृत गोवंश के डिस्पोजल का निर्देश दिया। डा. संतोष कुमार ने गोवंश का पीएम किया। आरोप है कि इसी बीच आश्रय स्थल के प्रभारी मौके पर पहुंच गए और बीडीओ के सामने आश्रय स्थल पर न आने कि धमकी देने के साथ गाली-गलौज करने लगे। गोवंश आश्रय केंद्र प्रभारी विजय शंकर राय ने बताया कि मनोनीत सभासद एवं उनके साथ आए लोगों द्वारा कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई है। इसको लेकर नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी धरना प्रदर्शन करेंगे। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने ऐसी किसी बात से अनभिज्ञता जताई।