फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspacction

नोडल अधिकारी ने घाटों और अत्येष्टि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया

Wed, 19 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
inspacction
गाजीपुर। जिले के नोडल अधिकारी-सचिव उ.प्र. शासन समीर वर्मा ने बुधवार को जिले के विभिन्न घाटों एवं अंत्येष्टि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने बैकुंठ धाम (श्मशान घाट) पहुंच कर वहां का जायजा लिया तथा उपस्थित लोगों से अंन्त्येष्टि स्थलों पर हो रही समस्या, निगरानी समिति एवं स्वयं सहायता समूह से प्रतिदिन आने वाले शव की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अंन्त्येष्टि स्थलों पर लकड़ियों का रेट निर्धारित है। कोई उससे अधिक मूल्य पर लकड़ी न बेचे। इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी नि:शुल्क लकड़ियां उपलब्ध कराई जा रही है। गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शासन की ओर से शव की अंत्येष्टि के लिए 5000 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए अंत्येष्टि स्थलों पर टीम लगाई गई है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि गंगा नदी में किसी के द्वारा शवों को जल प्रवाहित नही किया जाए। इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए वैक्सीनेशन कराया जाए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने पोस्ता घाट से ही जल मार्ग द्वारा तहसील जमानिया में प्रवेश कर प्रत्येक घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। बलुआ घाट से होते हुए रामपुर पट्टी सरनाम, खानपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed