फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent girl who fell into the Ganges while making a reel rescued.

Ghazipur News: रील के चक्कर में गंगा में डूबी मासूम को बचाया

Sun, 14 Jun 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl who fell into the Ganges while making a reel rescued.
जमानिया। कोतवाली नगर के बलुआ घाट पर रविवार की सुबह करीब 5.30 बजे रील व सेल्फी के चक्कर में व्यस्त परिजनों के सामने गंगा में नहा रही साढ़े तीन साल की मासूम डूब गई। घाट पर नहा रहे लोगों ने पांच मिनट के अंदर ही मासूम को बाहर निकाल लिया। इधर, पीएचसी के चिकित्सक मासूम को होश में ले आए। इसके बाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीएचसी चिकित्सक डॉ. देवेंद्र ने बताया कि नगर निवासी श्याम सुंदर चौरसिया की साढ़े तीन वर्षीय पुत्री काव्या चौरसिया परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गई थी। मासूम जब नहा रही तो परिजन मोबाइल से उसकी सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। इसी बीच काव्या का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। हालांकि परिजनों और घाट पर नहा रहे अन्य लोगों ने पांच मिनट में काव्या को निकाल लिया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुकी थी। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां उपचार शुरू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मासूम होश में आ गई, लेकिन फेफड़ों में पानी चले जाने की गंभीरता को देखते हुए उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर ने कहा कि परिजनों के रील और सेल्फी में व्यस्त होने के कारण ही यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed