फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Information given about government schemes

शासन की योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 10 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Information given about government schemes
सेवराई। खंड विकास कार्यालय में ग्राम प्रधानों की पहली ही बैठक के दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई। बैठक में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नव निर्वाचित 23 ग्राम प्रधानों का परिचय और शासन की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुलाई गई बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों और खंड विकास अधिकारी को कोविड-19 के नियमों की अनदेखी करते देखा गया। बैठक में 46 ग्राम पंचायत में 23 ग्राम प्रधान शामिल हुए। उनके साथ विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाएं, पंचायत भवन, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, कायाकल्प योजना, आवास, पेंशन आदि जन उपयोगी योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अंतर्गत मनरेगा के तहत प्रस्तावित कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एपीओ मनरेगा मनीष सिंह, ग्राम प्रधान सुभाष यादव, उपेंद्र यादव, आजाद खान, कलाम खान, संतोष यादव, प्रदीप राजभर, मुन्ना राजभर, अजीत सिंह यादव, अनिल यादव आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed