फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Information about getting infected with gerogya setu app

आरोग्य सेतु एप ने खोज निकाला पॉजिटिव मरीज

Fri, 03 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Information about getting infected with gerogya setu app
गाजीपुर। आरोग्य सेतु ऐप सरकार की ओर से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को ट्रैक करने के लिए शुरू किया गया था, जिसे किसी भी एंड्राइड मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टाल किया जा सकता है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग आरोग्य सेतु को अधिक से अधिक लोगों को डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वहीं, अब इसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर एक व्यक्ति के मोबाइल पर दो दिन पूर्व आरोग्य सेतु पर मैसेज आया कि आप कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में हैं, जिसके बाद उसने अपनी जांच जिला अस्पताल में लगाए गए ट्रू नेट मशीन से करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे एलवन हॉस्पिटल सहेड़ी में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि नंदगंज थाना क्षेत्र के वनगांवा गांव का रहने वाला युवक जो मेडिकल फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है और अधिकतर दवा मंडी में जाया करता था। युवक के मोबाइल पर पहले से ही आरोग्य सेतु एप डाउनलोड था। जब वह दो दिन पूर्व वाराणसी दवा मंडी गया तो इसके आरोग्य सेतु एप पर एक मैसेज आया कि आप किसी कोरोना मरीज के संपर्क में हैं। इस मैसेज को पढ़ने के बाद युवक दो जुलाई को जिला अस्पताल पहुंच अपनी पूरी बात कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को बताया। इसके बाद जिला अस्पताल में तत्काल युवक की जांच कराई गई, जो कुछ घंटों के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया। युवक को तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एल वन हॉस्पिटल सहेडी में शिफ्ट करा दिया गया। बताते चलें कि आरोग्य सेतु एप जिसमें व्यक्ति को अपनी पर्सनल डिटेल के साथ ही मौजूदा समय में ट्रैवलिंग हिस्ट्री और बीमारी के बारे में जानकारी को ऐप में डालना होता है। इसके बाद एक्टिव होते ही व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा और ओटीपी आरोग्य सेतु एप में डालते ही उसका आरोग्य सेतु एप काम करना शुरू कर देगा। इस ऐप को क्रियाशील रखने के लिए मोबाइल के ब्लूटूथ या लोकेशन को हमेशा ऑन रखना पड़ेगा, जिससे यह ऐप अपने आसपास कोरोना मरीज को चिह्नित कर जरूरी जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed