{"_id":"628e61475d33934cfc38e4ff","slug":"inflation-and-chaos-in-the-country-at-its-peak-ghazipur-news-vns655475411","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में महंगाई और अराजकता चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में महंगाई और अराजकता चरम पर
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सरजू पांडेय पार्क में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि चुनाव खत्म हो गया तो जनता के पेट पर लात मारने का काम भाजपा के नेताओं ने अपने चाल चरित्र के हिसाब से करना शुरू कर दिया। देश में महंगाई और अराजकता चरम पर है। देश पूंजीपतियों के हिसाब से चल रहा है। भाजपा सरकार गरीबों के राशन पर डाका मारने पर तुली हुई है। यही कारण है कि राशन कार्ड नियमों को इतना कठिन किया जा रहा है।
धरना सभा में प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है लेकिन जिन गरीबों को चुनाव के मद्देनजर राशन दिया, उनसे सख्त नियम बनाकर वसूली करने की योजना बना रही है। यह गलत है और इसके लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक की लड़ाई आमजन के सहयोग से लड़ने को तैयार है। जिला कमेटी के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जिसे तहसीलदार सदर ने लेकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, लालसाहब यादव, सुनील साहू, अजय कुमार श्रीवास्तव, ऊषा चतुर्वेदी, माधव कृष्णा, राजेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, राजेश कुमार विश्वकर्मा, रामनगीना पांडेय, मनीष राय, देवनारायण सिंह, सतीराम सिंह, लाल मोहम्मद, रतन तिवारी, शबीहुल हसन, आदिल अख्तर, अखिलेश यादव, दिनेश कुमार, रुद्रेश निगम, महबूब निशा, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चतुर्वेदी, कैलाशपति कुशवाहा, रईस अहमद, अनुराग पांडेय, जितेंद्र बिंद, ओमप्रकाश पांडेय आदि उपस्थित थे।