फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Indecency with health department team

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता

Sat, 05 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Indecency with health department team
जमानिया। क्षेत्र के देवैथा गांव में वैक्सीनेशन के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता की। इससे नाराज स्वास्थ्य कर्मी कोतवाली पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी फफककर रो पड़े। पीड़ित स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न गांव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन देकर पीएचसी जमानिया से रवाना किया जाता है और हिदायत दी जाती है कि वैक्सीन की बर्बादी न हो। इसी क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम देवैथा गांव पहुंची थी। जहां गांव के करीब 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद चार लोग पहुंचे और वैक्सीन लगाने का दबाव बनाने लगे। मौजूद एएनएम शीला श्रीवास्तव एएनएम गीता देवी सहित अन्य लोगों ने समझाया कि एक वायल में दस डोज है और कम से कम सात से आठ लोग होने पर ही वायल खोला जा सकता है, जिससे वैक्सीन की बर्बादी न हो। इस पर गांव के लोग भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों का मोबाइल छीन लिया। आसपास के लोग भी हो-हल्ला सुनकर वहां पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों का ड्राइवर भी हल्ला सुनकर पहुंचा तो उसे लोगों ने पीट दिया। इसके बाद किसी तरह से स्वास्थ्य कर्मी वहां से जान बचा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आपबीती प्रभारी अधिकारी को बताया। इस पर पूरे स्वास्थ्य कर्मी कोतवाली पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की। इस दौरान घटना को बताते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह फफक कर रो पड़े। इस पर पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से उन्हें चुप कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एएनएम शीला श्रीवास्तव गीता और ड्राइवर भुआली खरवार ने लिखित तहरीर दी। इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि देवैथा गांव में वैक्सीन लगाने को लेकर कुछ विवाद हुआ है। अज्ञात कुछ लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए टीम भेजी गई है। जल्द अभद्रता करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed