फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Increased vigil on borders, most inquiries are happening

सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, सबसे हो रही पूछताछ

Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Increased vigil on borders, most inquiries are happening
गाजीपुर। कोरोना को लेकर चलाया जा रहा लाक डाऊन जिले में पूरी तरह से सफल हो रहा है। लोग अब घरों में ही समय व्यतीत कर रहे है। इसे और असरदार बनाने के लिए जिला प्रशासन के लोग भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। चट्टी- चौराहों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। जिले तथा राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है। कई जगहों पर बैरिकेंडिंग कर चौकसी बरती जा रही है। वाराणसी के बार्डर सिधौना, मटेहूं, जमानिया आदि पर लोगों को रोक दिया जा रहा है। सुबह भी खुल रहे बाजारों में अगर भीड़ बढ़ जा रही है, तो अधिकारी आनन-फानन में उसे बंद करा दे रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलों मुख्यालय अंतर्गत बाजारों और कस्बों में सुबह थोड़ी देर के लिए चहल-पहल हो रही है, लेकिन कुछ देर बाद ही सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में अधिक देर तक लोगों को नहीं रहने दिया जा रहा है। शहर के लंका मैदान में सुबह सब्जी मंडी लगाई जा रही है, जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति बिना कारण अगर सड़क पर दिखाई देता है, तो उसके खिलाफ सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन

दिलदारनगर: क्षेत्र में पड़ने वाले बिहार के बार्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। वहां पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। गहमर थाना के देवल तथा बारा में बिहार की सीमाओं का भी अधिकारी भ्रमण कर जायजा ले रहे है। मुहम्मदाबाद: पुलिस सड़क पर बेवजह घूमने वालों से सख्ती से पेश आ रही है। तहसील चौराहा, सदर रोड, शाहनिंदा रोड, बिट्ठल मोड़ पर घूम रहे लोगों को हिदायत दी जा रही है। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस जगह-जगह सबक भी सिखाती रही। जखनियां: क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा विभिन्न इलाकों में घूम कर लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह लाउडस्पीकर के माध्यम से करते रहे। भांवरकोल: पातालगंगा चट्टी पर सब्जियों की आवक नहीं हो रही है। हर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। लाक डाऊन की सफलता के लिए अधिकारी भी जिले भर में भ्रमण कर रहे है। इसी प्रकार खानपुर, सैदपुर, करंडा, बिरनों, जमानिया, नंदगंज, बहरियाबाद, औड़िहार, देवकली, सेंवराई, कासिमाबाद, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में भी यही स्थिति बनी रही। इधर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता आदि दिन भर चक्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed