{"_id":"5d10e83c1fdf2c9bc975c81d9971bb61","slug":"including-ten-nominated-filed-on-40-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस नामजद सहित 40 पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस नामजद सहित 40 पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में शनिवार की रात ताजिया लेकर जा रहे लोगों को कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट दिया था। इस घटना को लेकर एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए थे।
इस मामले में शमसुल हक की तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद सहित 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
पचोखर गांव में मुहर्रम की रात ताजिया लेकर ताजिएदार जा रहे थे। इसी बीच गांव के पास ही कुछ मनबढ़ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर मारपीट करने लगे।
इस घटना से वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट से गुस्साए ताजिएदार ताजिया वहीं रखकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दिलदारनगर थानाध्यक्ष टीबी सिंह और जमानिया कोतवाली एवं नगसर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ताजिएदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस बात की सूूचना मिलते ही जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी जमानिया मौके पर पहुंच गए।
काफी प्रयास के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। इस मामले में शमसुल हक की तहरीर पर दस नामजद सहित चालीस के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। रविवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोग भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी जमानिया और क्षेत्राधिकारी थाना पहुंचे। दूसरे पक्ष के लोगों को बैठाकर उन्हें समझाया-बुझाया। इस मामले में अश्विनी राय ने पहले पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि तहरीर में लिखा है कि ताजियादारों की टी-शर्ट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था और वह पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाते चल रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।