फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the 17th assembly election, three women MLAs of a party became

17वें विधानसभा चुनाव में एक पार्टी की तीन महिला विधायक बनीं

Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
In the 17th assembly election, three women MLAs of a party became
गाजीपुर। जिले में वर्ष 2017 में हुए 17वी विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर अपना कब्जा जमाया लेकिन खास बात थी कि तीन महिला प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंची। भाजपा के गठबंधन दल सुभासपा ने भी दो सीटों पर अपनी उपस्थित दर्ज कराई। सपा को भी दो सीटों पर जीत हासिल हुई। इस चुनाव में बसपा और भाकपा का सफाया हो गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद सीट जीतकर अलका राय और सैदपुर सीट से विजय हासिल कर सुभाष पासी ने दूसरी बार विधायक बने। इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि इसमे तीन महिलाओं ने विजय का पताका लहराई। तीनों भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंची। अलका राय के अलावा गाजीपुर सदर से डा. संगीता बलवंत बिंद और जमानिया से सुनीता सिंह विधानसभा में पहुंची। सुभासपा ने भाजपा से गठबंधन कर इस चुनाव में जहूराबाद और जखनिया ( अनुसूचित) सीट पर परचम लहराया। जखनिया से त्रिवेणी राम जीते तो जहूराबाद से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की जीत हुई। जंगीपुर से सपा के वीरेंद्र यादव को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

17वीं विधानसभा में पहुंचे
जखनिया(अनुसूचित)- त्रिवेणी राम (सुभासपा)।
सैदपुर -( अनुसूचित) - सुभाष पासी ( सपा ) ।
गाजीपुर सदर - डा संगीता बलवंत बिन्द (भाजपा)
जंगीपुर -विरेन्द्र यादव ( सपा )
जहूराबाद - ओम प्रकाश राजभर ( सुभासपा)
मुहम्मदाबाद - अलका राय (भाजपा)
जमानिया- सुनीता सिंह ( भाजपा )
उप चुनाव में किसमती देवी को मिली थी जीत
विधान सभा 2012 के चुनाव में जंगीपुर सीट से कैलाश यादव विजयी हुए थे। विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से एक साल पूर्व ही उनका निधन हो गया। उनके निधन से रिक्त हुई इस सीट पर वर्ष 2016 में उप चुनाव हुआ जिसमें उनकी पत्नी किसमती देवी विजयी हुई और उन्हें जिले में तीसरी महिला विधायक बनने का गौरव हासिल हुआ था। इनसे पूर्व यह श्रेय शारदा चौहान और अलका राय को प्राप्त हो चुका था। अगर वर्ष 2017 के चुनाव को भी शामिल कर देखे तो अब तक कुल पांच महिलाओं को जिले में विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। अन्य दो महिला विधायकों में डा. संगीता बलवंत बिंद और सुनीता सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed