फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In-house survey of patients will be done

रोगियों का घर-घर जाकर होगा गहन सर्वेक्षण

Fri, 03 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
In-house survey of patients will be done
गाजीपुर। कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सर्विंलांस अभियान संचालित करने के संबंध में टास्कफोर्स की बैठक राइफल क्लब के सभागार में हुई। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि जिले में पांच से 15 जुलाई तक निरंतर कोविड अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें घर-घर जाकर संवेदीकरण करने के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन में आईएलआई एवं एसएआरआई एवं नान कंटेनमेंट जोन में एसएआरआई के रोगियों का घर-घर जाकर गहन सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण में आईएलआई एवं एसएआरआई सहित अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि सभी प्रतिभागी विभागों/संस्थाओं/संगठनों द्वारा सर्वेक्षण में तैनात किए जाने के लिए मानव संसाधन की सूची (नाम/पद/तैनाती स्थल/मो.नं.) सहित प्रतिभाग किया जाएगा। मानव संसाधन की सूची में गर्भवती महिलाओं, 55 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों एवं गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल आफीसर के द्वारा संयुक्त रूप से पल्स पोलियो अभियान के अनुसार माइक्रोप्लान तैयार कर उपरोक्त मानव संसाधन यथा स्थान तैनात किया जाएगा। इस कोविड विशेष अभियान में पल्स पोलियो के एक दिवस के दौरान आच्छादित किए जाने वाले घरों को दो भाग में विभाजित करते हुए दो दिवस में आच्छादित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम निगरानी समिति को उपलब्ध कराए गए इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स आक्सीमीटर का उपयोग सर्वेक्षण टीम की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग की तरफ से टीमों को सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त जिलाधिकारी ने संक्रमण के खतरों के विषय में एवं इससे बचाव के तरीकों के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कहा कि व्यस्त चौराहों पर पुलिस के वाहनों तथा मजिस्ट्रेट के वाहनों से माइक्रोप्लान द्वारा लोगों को भीड़ न लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सतर्क किया जाए। मास्क, सीट बेल्ट न लगाने एवं सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर सख्ती से जुर्माना किया जाए। इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed