फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In any case eligible person should get Indira Awas

हर हाल में पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए आवास

Thu, 29 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
In any case eligible person should get Indira Awas
कासिमाबाद के महाराणा प्रताप सभागार में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित क? - फोटो : GHAZIPUR
जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक के सभागार में विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही देर शाम अधिकारियों संग खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में विकास योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने आवास, पेंशन, मनरेगा आदि योजनाओं की विस्तार से समीक्षा किया। कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत में विधवा एवं वृद्धा पेंशन से कोई महिला पुरुष वंचित नहीं रहना चाहिए। ग्राम पंचायतों में इंदिरा आवास हर हाल में पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सुलभ शौचालय, पंचायत भवन के निर्माण से संबंधित जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि जहां पंचायत भवन और सुलभ शौचालय नहीं बने हैं वहां शीघ्र कार्य शुरु हो जाना चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूह गतिशील रहने के लिए निर्देश दिया। किसी लाभार्थी से गलत तरीके से धनउगाही की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मनरेगा से किए गए कार्यो की भी समीक्षा की। हर हाल में मजदूरों के द्वारा ही काम कराने की हिदायत दिया। कहा कि यह शिकायत मिल रही है कि कई ग्राम पंचायतों में प्रधान जेसीबी और ट्रैक्टर से काम कराकर सड़क बना दे रहे हैं ऐसा नहीं होना चाहिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव, खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद शिवांकित वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह सहित विकासखंड के सभी पटल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed