फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Implementation of plans efficiently

योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक किया जाए

Mon, 18 Jul 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Implementation of plans efficiently
भीमापार। ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात पर सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय सूचनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों में बच्चों को बेहतर पठन-पाठन के साथ ही शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं प्रेरणा लक्ष्य, आपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, बच्चों का आधार वेरिफिकेशन, निपुण भारत आदि लक्ष्यों को ईमानदारीपूर्वक पूरा करें। अब टेक्नोलॉजी का जमाना है सभी चीजें आनलाइन होती जा रही हैं। शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक किया जाए। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाए। इसके लिए हम सभी को मिलजुलकर आपसी सहयोग से इन योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना है। कहा कि अगर कोई समस्या आ रही है तो उसका निस्तारण अवश्य ही किया जाएगा। इसके पूर्व नवागत बीईओ का शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, एआरपी रमाशंकर सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कश्यप, राकेश पांडेय, संतोष सिंह, अमृत चतुर्वेदी, संजय प्रताप बरनवाल, विवेक यादव, रामअवध यादव, राजन गुप्ता, सतीश सिंह, महेंद्र राम, अभिषेक यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed