{"_id":"6228efcb38d51141b6169c54","slug":"illegal-e-ticket-of-11285-recovered-operator-arrested-ghazipur-news-vns6423265103","type":"story","status":"publish","title_hn":"11285 की अवैध ई- टिकट बरामद, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11285 की अवैध ई- टिकट बरामद, संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव के पास स्थित एक जनसेवा केंद्र पर मंगलवार को आरपीएफ टीम ने दबिश दी। इस दौरान 11 हजार 285 रुपये की 23 ई- टिकट बरामद किया। साथ ही दो हजार रुपये नकदी भी बरामद हुआ। साथ ही डेस्क टॉप, प्रिंटर, सीपीयू और मोबाईल जब्त करने के साथ संचालक को अवैध रेलवे ई- टिकट बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
आरपीएफ थाना प्रभारी अवैध ई-टिकट संबंधित धर-पकड़ को लेकर टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने करमहरी गांव स्थित एक जनसेवा केंद्र पर दबिश दी। इस दौरान संचालक दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने के दौरान 11 हजार 285 रुपये के 20 पुराने और तीन नए अवैध ई- टिकट बरामद हुआ। साथ ही दो हजार नगदी बरामद हुआ है। साथ ही डेस्क टॉप, प्रिंटर, सीपीयू, मोबाइल को जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक टिकट पर 100 से 50 रुपया अतरिक्त लेकर टिकट बनाता था। आरपीएफ थाना प्रभारी बाल गंगाधर ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी को डीडीयू रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, प्रधान आरक्षी प्रमोद कुमार सिंह और आरक्षी सुमेश शामिल रहे।