{"_id":"62b35a0fe3ccde051e05a35e","slug":"if-the-item-comes-with-the-post-then-understand-that-destruction-is-certain-ghazipur-news-vns6602510128","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पद संग आए मद आए तो समझो विनाश निश्चित’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पद संग आए मद आए तो समझो विनाश निश्चित’
विज्ञापन
क्षेत्र के सहरमाडीह में आयोजित सात दिवसीय महामृत्युंजय महायज्ञ में बुधवार को पूजन-अर्चन तथा परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यज्ञाचार्य दंडी स्वामी अनंतानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने से जन्म-जन्म के पापों का नाश होता है और संपूर्ण तीर्थ का फल प्राप्त होता है। यज्ञ के बारे में बताया कि यज्ञ साक्षात भगवान हैं। ब्रह्म वैवत पुराण के अनुसार यज्ञ नहीं होगा तो वृष्टि नहीं होगी, वृष्टि नहीं होगी तो मनुष्य नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पद मिलने पर अगर मद आए तो समझो विनाश निश्चित है। पद जो भी मिले उसे प्रसाद समझ कर सेवा करनी चाहिए। प्रसाद किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, सबके लिए होता है। अगर वह ऐसे करता है तो कई वर्षों तक पद पर बना रहेगा। कहा कि जहां अपना समझकर राज करोगे तो धीरे-धीरे पतन की तरफ चले जाओगे। वजह राजा के लिए पूरी प्रजा पुत्र के समान है। राजा वही श्रेष्ठ है जिसके राज्य में धर्म का उत्थान हो। प्रवचन एवं रासलीला कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर युवा गायक कल्पनाथ यादव ने अपने भक्ति गायन से उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। इस मौके पर भागवत कथावाचक पंडित नरेंद्र भार्गव, अरविंद राय, नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, संतोष राय, हर्ष राय, अक्षयानंद महाराज, सर्वजीत, चैतन्य महाराज, संजीव कुमार त्यागी, विमलेश राय, अमित राय, गीता राय, मदन दुबे, कमलेश राय, दुर्गा राय आदि उपस्थित थे।