{"_id":"68bb246b40109e75f70bc352","slug":"if-the-contractor-does-not-complete-the-work-on-time-then-an-fir-will-be-lodged-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-138635-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की धमकी: ठेकेदार समय से काम पूरा करें नहीं तो होगी एफआईआर, पूछा- धनावंटन के बाद क्यों हो रही लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की धमकी: ठेकेदार समय से काम पूरा करें नहीं तो होगी एफआईआर, पूछा- धनावंटन के बाद क्यों हो रही लापरवाही
Sat, 06 Sep 2025 05:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 05:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं का भी हाल जाना। काम में हो रही देरी का लेकर उन्होंने ठेकेदार को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीएम अविनाश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ghazipur News: जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूरा नहीं करने पर ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन विभागों में धनावंटन के बाद काम में लापरवाही बरती जा रहीं है, उनके अधिकारियों की जिम्मदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
यह निर्देश उन्होंने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिया। बैठक में शासन की ओर से निर्धारित महत्वपूर्ण योजनाओं, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता, 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों, क्रिटिकल गैप, पूर्वाचल विकास निधि की समीक्षा की।
विज्ञापन
डीएम ने विभागवार कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण काम करने को कहा है। धनाभाव के कारण रुके कार्यों के लिए पत्राचार करने और धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले काम पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था निर्धारित अवधि में काम पूरा करने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन