फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   I'm dying ... Please make a living

मैं मर गया हूं...कृपया जीवित करा दें

Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
I'm dying ... Please make a living
पुल‌िस
 जमानिया तहसील के लेखपाल यमराज से भी ज्यादा ताकतवर हैं। यमराज तो आयु पूरी होने पर किसी के प्राण ले जाते हैं लेकिन लेखपाल कागज पर मृत घोषित करके उसकी जर-जमीन छीन कर दर-दर भटकने के लिए छोड़ देते हैं। मंगलवार को तहसील दिवस पर जिलाधिकारी के सामने ऐसा ही एक मृत व्यक्ति हाजिर हुआ। उसने कहा कि लेखपाल ने उसे ऐसा मारा है कि कोई जिंदा मानने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


उसने खुद को जिंदा करने और अपनी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई। उसकी बात सुनकर जिलाधिकारी सन्न रह गए। उन्होंने इस मामले में चिह्नित लेखपाल बालमुनि प्रतिकूल टिप्पणी देने और मामले की जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



 जमानिया में जिलाधिकारी संजय खत्री की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया था। उसी समय एक व्यक्ति हाजिर हुआ उसने कहा कि वह गहमर गांव के गोविंद राय पट्टी का रहने वाला है। उसका नाम सालिक है और उसके पिता का नाम सीताराम है। क्षेत्रीय लेखपाल ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसने कहा कि देखिए मैं जिंदा हूं और आपके सामने खड़ा हूं लेकिन तहसील के अफसर मानने को तैयार नहीं है।  सालिक ने बताया कि लेखपाल ने उसे सिर्फ मृत घोषित करके  गांव की उसकी जमीन भी किसी और के नाम फर्जी तरीके से वरासत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेखपाल की इस करस्तानी के खिलाफ वे तहसील के अफसरों के यहां लगातार फरियाद करते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लेखपाल ने ऐसा मारा की  लाख कोशिश के बावजूद वे खुद को जिंदा साबित नहीं कर पा रहे हैं। तहसील का चक्कर  लगाते लगाते आजिज आ चुके हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने सालिक को न्याय का भरोसा दिलाया और एसडीएम को मामले की जांच कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed