फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband arrested for murderous attack on wife

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for murderous attack on wife
खानपुर। थाना क्षेत्र के भुजहुआ गांव के पास से पुलिस ने शनिवार को पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते एक माह पूर्व बभनौली स्थित मायके में रह रही सुषमा को इचवल गांव बुलाकर पति आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना के मानिकपुर निवासी संदीप कुमार ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। इधर विवाहिता के पिता दीपचंद राम की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिधौना चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले पति संदीप को धर-दबोचा। साथ ही उसकी निशानदेही पर हमला में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed