{"_id":"62a4e41d8217a35ca63af62d","slug":"howrah-amrsar-mail-passes-through-broken-railway-track-ghazipur-news-vns658431231","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी रेल पटरी से गुजरी हावड़ा अमृसर मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी रेल पटरी से गुजरी हावड़ा अमृसर मेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। दिलदारनगर बाजार रेलवे क्रासिंग के पास अप लाइन में शनिवार की सुबह 6. 30 बजे टूटी पटरी से ही 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल गुजर गई। केबिन मैन मनोज कुमार द्वारा टूटी पटरी की सूचना पर रेलपथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने टूटी-पटरी को दुरुस्त किया।
बाजार रेलवे क्रासिंग के केबिन के पास अप लाइन की वेल्डिंग वाले स्थान की रेल पटरी टूटकर दो हिस्सों में बंट गई थी। अप लाइन में 13005 पंजाब मेल गुजर रही थी। इसी दौरान केबिन मैन मनोज कुमार को ट्रेन गुजरने के दौरान रेल पटरी से तेज आवाज सुनाई दी। ट्रेन के गुजरने के बाद जब केबिन मैन नीचे जाकर देखा तो वेल्डिंग के पास नया रेल पटरी टूट कर दो हिस्सों में बंट गया है। केबिन मैन ने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन को दी। वहां से सूचना दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई। सूचना पाकर रेल पथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद के नेतृत्व में टीम पहुंची और टूटे हुए रेल पटरी को दुरुस्त किया गया। हालांकि रेल पटरी कब टूटी इसकी जानकारी नहीं हुई। रेल पथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद ने बताया कि वेल्डिंग वाले स्थान पर पटरी टूटी है। पटरी को दुरुस्त कर काशन में ट्रेन को चलाने का मेमो स्टेशन को दिया गया है। जल्द ही रेल पटरी को वेल्डिंग किया जाएगा।