फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Housing facility will be provided to homeless families

आवास विहीन परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी आवास की सुविधा

Fri, 18 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Housing facility will be provided to homeless families
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सरकार से जिले के लिए 372 आवासों का लक्ष्य विकासखंड वार एवं ग्राम पंचायतवार प्राप्त हो गया है। इसके अंतर्गत 7227 अनु.जाति-जनजाति एवं 4145 अन्य कैटेगरी के आवासविहीन परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले की आम जनता की जानकारी के लिए जनपद की बेवसाइट http://ghazipur-nic-in पर आवास प्लस सर्वे के आधार पर तैयार की गई स्थाई प्रतीक्षा सूची उपलब्ध करा दी गई है। जिले के सभी चिन्हित लाभार्थी संबंधित सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को अपने अभिलेख उपलब्ध कराकर आवास का आवंटन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। यह आवास पूर्णत: राज्य सरकार द्वारा अनुदानित है। किसी प्रकार को कोई शुल्क देय नहीं है। अगर किसी लाभार्थी को आवास प्राप्त करने में कोई भी व्यक्ति उनसे किसी प्रकार से धन की मांग करता है अथवा कोई अन्य समस्या होती है इसके लिए अपने विकासखंड के खंड विकास अधिकारी से उनके मोबाइल नंबर पर अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके समस्या का समाधान करा लें। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो मोबाइल नंबर 9454465241 , दूरभाष नंबर 0548-2221303 एवं मोबाइल नंबर 8840895163, 9453517946 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed