{"_id":"5d39fc328ebc3e6cc17cb12d","slug":"house-damage-ghazipur-news-vns474894643","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान का हिस्सा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा मकान का हिस्सा गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में गुरुवार की सुबह कच्चा मकान का एक हिस्सा गिर गया। उसके मलबे में दबकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया। संयोग रहा कि दुर्घटना के समय परिवार के अधिकांश लोग मकान के बाहर थे।
इलाके के रायपुर निवासी जोगिंदर सिंह का परिवार कच्चे मकान में गुजर-बशर करता है। बुधवार को हुई बारिश से मकान की दीवार पूरी तरह से भीग गई थी। पानी अंदर तक रिस गया था। रोज की तरह बुधवार की रात सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। सुबह अधिकांश लोग जगने के बाद घर से बाहर निकल गए और कामकाज में व्यस्त हो गए। रविंद्र सिंह का पुत्र रुद्रप्रताप सिंह (08) मकान के अंदर सोया था। इसी बीच करीब सात बजे अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया। उसके गिरने की आवाज सुनकर बाहर इधर-उधर मौजूद लोगों के होश उड़ गए कि मकान का जो हिस्सा गिरा है, उसी हिस्से में बालक सो रहा है। लोग शोर मचाते हुए मकान की तरफ दौड़ पड़े। अंदर गए तो देखा कि रुद्रप्रताप घायलावस्था में पड़ा था। आनन-फानन में परिजन उसे निजी डाक्टर के यहां ले गए, जहां घायल की मरहम-पट्टी हुई।