फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   House collapsed on family during sleeping many people injured in ghazipur

बड़ा हादसा: सोते समय परिवार के ऊपर गिरा कच्चा मकान, बच्चों समेत छह लोग घायल

Sun, 27 Jun 2021 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Jun 2021 08:48 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली के हमीदपुर गांव में शनिवार की रात एक परिवार पर कच्चा मकान गिर गया।

विज्ञापन
House collapsed on family during sleeping many people injured in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली के हमीदपुर गांव में शनिवार की रात बारिश से खपरैल का कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोग दबकर घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हमीदपुर गांव निवासी बबलू बिंद खाना खाने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खपरैल के अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। रात करीब दो बजे बारिश होने के कारण खपरैल का मकान गिर गया। हादसे में बबलू(35), हीरावती देवी(28), पुत्री अर्चना(6), काजल(5), पूजा(3) व ज्योति(1) घायल हो गईं।
विज्ञापन


काजल की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार कर रविवार को घर भेज दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा अपने कानूनगो और हल्का लेखपाल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed