फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hopes to make timely payment of honorarium

आशाओं को समय पर करें मानदेय का भुगतान

Fri, 05 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hopes to make timely payment of honorarium
आशाओं के देयों के भुगतान में बेवजह विलंब करने वाले सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मियों की अब खैर नहीं है। सीएमओ डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह भुगतान में देरी कतई न करें। भुगतान में लेट लतीफी पर कार्रवाई तय मानें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग आशाओं को पोलियो बूथों पर सक्रियता के लिए 100 रुपये, नसबंदी के लिए महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में लाने के लिए 1000 रुपये, पांच वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण पर 150 रुपये, पूर्ण प्रतिरक्षण के लिए 500 रुपये भुगतान करता है।
विज्ञापन


साथ ही नियमित गतिविधियों के लिए 1000 रुपये दिए जाते हैं। भुगतान के लिए बजट सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध करा दिया जाता है। बावजूद इसके स्वास्थ्य  कर्मियों की लापरवाही के चलते आशाओं को समय पर भुगतान नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी,


 सहायक लेखा और ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि भुगतान समय से किया जाए। ऐसा न करने पर वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed