फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Honorarium of 83 activists prevented Anganbadi

83 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Fri, 08 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of 83 activists prevented Anganbadi
गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेवतीपुर बाल विकास परियोजना केंद्र पर बुलाई गई बैठक में बिना ड्रेस के पहुंची कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को
विज्ञापन


सीडीपीओ ने लौटा दिया। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित 83 कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इस कार्रवाई से विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


अपर निदेशक वित्त निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग लखनऊ के निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रों की संचालिकाओं की आवश्यक बैठक रेवतीपुर बाल विकास परियोजना केंद्र पर बुलाई गई थी। इस दौरान कुपोषित बच्चों
विज्ञापन
विज्ञापन


का दर घटाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के पंजीकरण करने, पुष्टाहार बांटने के साथ अभिलेखों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सीडीपीओ माधुरी सिंह ने कहा कि गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ ही शिशुओं पर

ध्यान देना होगा ताकि कुपोषित बच्चों की संख्या घटाई जा सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समय-समय पर बच्चों का टीकाकरण कराएं और उन्हें पूरक पौष्टिक आहार निरंतर दें। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रोथ चार्ट, टीकाकरण

पंजिका, कुपोषित बच्चों का रजिस्टर, हाट कुक, कैश बुक,  पुष्टाहार संबन्धित सभी अभिलेखों को पूर्ण कर कार्यालय में 26 जनवरी तक उपलब्ध कराएं अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण में

कोई अनुपस्थित मिला तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अब लाभार्थियों के मांग पत्र के अनुसार पुष्टाहार केन्द्रों को देय होगा। कुल 203 में अनुपस्थित 83 कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका।

सीडीपीओ माधुरी सिंह ने बताया कि ब्लाक के कुल 203 केन्द्रों पर इस समय 30245 बच्चे हैं जिनमें 2200 कुपोषित  हैं। उन्होंने कहा कि अपने  भवन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू हो


जाएगा। नगसर के अवंती केन्द्र का भवन निर्माण के लिए चार लाख रुपये मिले हैं। जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर प्रधान सहायक अधिकारी प्रदीप सिंह, गायत्री पाठक, आरती  यादव,  रमन सिंह, मीना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed