{"_id":"af6b5a8ae5a037ab443a67cd787aabfc","slug":"holly-mayhem-flew-all-color-gulal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली धमाल, उड़े खूब रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली धमाल, उड़े खूब रंग-गुलाल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की मस्ती में रंगों की बौछार के साथ खूब अबीर-गुलाल उड़े । होली की मस्ती इस कदर तारी रही कि क्या बच्चों, क्या युवाओं सबने जमकर होली खेली। जगह-जगह डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। ढोल-नगाड़ों के साथ युवाओं की टोली में होली के गीत गाए गए। लोगों ने लजीज पकवानों और ठंडई का जमकर लुत्फ उठाया।
शाम को अबीर-गुलाल लगाकर लोग एक-दूसरे से गले मिले और होली की बधाई दी। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही।गुरुवार की रात को जिले के 2505 जगहों पर होलिका दहन होने के बाद से हर कोई होली की मस्ती में डूब गया था। शुक्रवार की सुबह होते होली की खुशियां हर किसी के सिर पर चढ़ कर बोलने लगी। बच्चे रहें हों या फिर बुजुर्ग, युवा-युवतियों के साथ महिलाएं भी होली की मस्ती में डूब गईं।
हर किसी ने एक-दूसरे को रंग लगाया और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। सुबह से रंग खेलने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह जिले के विभिन्न हिस्सों में दोपहर करीब एक बजे तक चलता रहा। रंगों की बौछार के बीच जगह-जगह डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर लोग थिरकते रहे। बाइक पर सवार होकर युवा होली है भाई होली है..का हुड़दंग करते रहे। घरों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने ठंडई के साथ ही लजीज पकवानों का भी जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
दोपहर बाद अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी जाने लगी। जुमे की नमाज पर रंगों की बौछार से कहीं पर सांप्रदायिक तनाव न पैदा हो, इसको लेकर जिले भर में पुलिस सतर्क रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों के पास पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस अधिकारी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।