फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Holly fiercely played with peer

हमजोली संग खेली जमकर होली

Wed, 04 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Holly fiercely played with peer
सरकारी विभागों सहित स्कूल-कालेजों में बुधवार से होली का अवकाश कर दिया गया। स्कूलों की छुट्टी होने से पहले शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन


बच्चों की इस खुशी में शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बुधवार पढ़ाई के बाद होली का अवकाश घोषित कर दिया गया। छुट्टी के बाद घर जाने से पहले बच्चों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन


इस दौरान एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की खूब बौछार की। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर के ददरीघाट स्थित कांती मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की बौछार कर जमकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाच बच्चे खिलखिलाते हुए अपने-अपने घर गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य उषा श्रीवास्तव ने बच्चों रंगों की जानकारी होते हुए बच्चों से कहा कि वह होली खेलने के लिए केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग कतई न करें।


होली खेलने के लिए वह सिर्फ अबीर-गुलाल का प्रयोग         करें. इस अवसर पर सोनल श्रीवास्तव, श्रद्धा राय, प्रीति श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, नेहा वर्मा, सानिया खान, नंदिनी सिंह, सानू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इसके अलाव शहर के अन्य स्कूलों में भी बच्चों ने होली खेली। जमानिया संवाददाता के अनुसार एसएसडे पब्लिक स्कूल में छुट्टी से पहले बच्चों ने अबीर-गुलाल से जमकर होली खेली। इस मौके पर प्रबंधक सुभाष कुशवाहा, संगीता, शशिबाला, राजन, मनोज, आनंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed