{"_id":"a09440c1ab46e67024e279d1424f89bc","slug":"hiking-to-protest-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पदयात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर राजनीतिक दलों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिल के विरोध में प्रदेश कमेटी के सदस्य अरविंदकिशोर राय के नेतृत्व में शहीद पार्क से अष्ट शहीदों को नमन कर पदयात्रा निकाली। विभिन्न रास्तों से होते हुए पदयात्रा शाहनिंदा तक गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जो बिल ला रही है, वह किसानों के हित में नहीं है। मोदी सरकार पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि मोदी सरकारी कारपोरेट जगत को लाभ देने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल ला रही है। इससे किसानों का शोषण होगा। देश की आम जनता और किसान इसके पक्ष में नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
इसके विरुद्ध अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बिल के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रविकांत राय, आनंद राय सांकृत, अरविंद मिश्र, बद्री पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, गिरजादत्त दुबे, महेंद्रनाथ, सीताराम राय, अजय सिंंह, शशिकांत राय, विरेंद्र राय, शुकरुल्ला वारसी, असलम खां, महातिम यादव, रामअवतार चौधरी, सत्येंद्र राय आदि थे। संचालन राजेंद्र कुमार पांडेय ने किया।