फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Highway will be closed for five hours tomorrow for guard launching, vehicles will pass through alternate route

गार्डर लांचिंग के कारण सोमवार को मेदनीपुर में पांच घंटे रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Highway will be closed for five hours tomorrow for guard launching, vehicles will pass through alternate route
मेदिनीपुर के समीप जमानिया- गाजीपुर-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग के उपर गार्डर लांचिंग हो रही त - फोटो : GHAZIPUR
ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के तहत सोमवार को मेदनीपुर में पिलर पर गार्डर लांचिंग का कार्य होगा। इसके लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे (पांच घंटे) तक ब्लाक रहेगा। गार्डर लांचिंग वाले स्थान पर हाईवे के बगल में सात फीट चौड़ी वैकल्पिक सड़क बनाई जा रही है। ब्लाक के दौरान इसी रास्ते से छोटे-बड़े वाहनों को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था आरवीएनएल (रेलवे विकास निगम लिमिटेड) की ओर से शनिवार को मेदनीपुर में गार्डर लांचिंग की तैयारी की गई। गार्डरों को मौके पर पहुंचाने के साथ मशीनों को वहां लगाया गया। इस दौरान कार्यदायी संस्था की एक टीम अस्थायी सड़क निर्माण के कार्य में भी लगी रही। वहीं, राजमार्ग पर गार्डर चढ़ने के बाद आवागमन को ध्यान में रखते हुए गार्डर की ऊंचाई 19 फुट रखी गई है जिससे कि वजनी और बड़े वाहनों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़ेगी। साथ ही लांचिग पूरा होने के बाद गार्डर के दोनों तरफ राजमार्ग पर 18 फीट ऊंचा लोहे का हाईटगेज वैरियर लगाया जाना है ताकि नीचे से गुजरने वाले वाहनों से गार्डर का संपर्क न होने पाए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि गार्डर लांचिंग के दौरान बहुत सजगता रखनी पड़ती है। इस बार एनएच के ऊपर ही ये काम होना है। इसलिए हर तरह के इंतजाम के साथ सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

वहीं, ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के पहले चरण का कार्य सोनवल, मेदिनीपुर से गंगा नदी होते हुए शहर के सिटी स्टेशन और घाट स्टेशन तक होना है। इसकी लंबाई करीब चौदह किलोमीटर है। रेलवे की योजना के मुताबिक पहले सोनवल से सिटी स्टेशन तक जाने वाली नई रेल लाइन में कुल 72 पिलर है। इनमें से 34 पिलर पर गार्डर लांचिग का काम हो चुका है। यही नहीं 15 डैक स्लैब की ढलाई पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
राजमार्ग के ऊपर गार्डर लांचिग के कारण राजमार्ग को एहतियातन ब्लाक किया जाएगा। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए कार्यस्थल के बगल से मार्ग बनाया जा रहा है। इसी वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का आवागमन होगा। गार्डर लांचिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।-सत्यम कुमार, परियोजना निदेशक, आरवीएनएल।

सौ मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
गार्डर लांचिग को देखते हुए वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। कार्यस्थल के ठीक बगल से वाहनों को आने जाने के लिए 100 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ी अस्थायी कच्ची सड़क बनाई जा रहा है ताकि आवागमन सुचारू तरीके से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed