{"_id":"5ec940cb8ebc3e907c685c4c","slug":"high-speed-truck-collided-with-tree-driver-driver-injured-ghazipur-news-vns526387396","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक-खलासी घायल
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग के पकड़ी पुल के पास शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतना तेज था कि अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक-खलासी उसमें फंस गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल खलासी को उपचार के लिए मऊ ले जाया गया है।
शुक्रवार की रात चालक उमेश (30) और खलासी छोटू (18) आजमगढ़ से बालू गिराकर फिर से बालू लाने के लिए बिहार जा रहे थे। इसी दौरान ताड़ीघाट-बारा मार्ग पकड़ी पुल के पास करीब 12 बजे शायद चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक सड़क के किनारे खड़े विशालकाय पेड़ से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होते हुए अंदर की तरफ दब गया। उसमें चालक और खलासी भी दबकर घायल हो गए और कराहने लगे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से चालक तथा खलासी को बाहर निकालने में जुट गई। चार घंटे की मशक्कत के क्रेन से ट्रक के दबे हिस्से को बाहर की तरफ खींचकर दोनों को निकाला और जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायल चालक और खलासी को जिला अस्पताल भेजवाया गया। इसके बाद दुर्घटना की जानकारी उनके परिजनों की दी गई। खलासी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उपचार के लिए उसे मऊ ले जाया गया।