फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High speed Scorpio lost control and overturned, 13 injured, three seriously injured

Ghazipur News: तेज रफ्तार स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, 13 घायल, तीन गंभीर

Thu, 03 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
High speed Scorpio lost control and overturned, 13 injured, three seriously injured
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वाहन में सवार सभी लोग चंदौली जिले के कमालपुर के अवंती गांव के निवासी हैं। सभी गहमर के मां कामाख्या देवी धाम पर दर्शन-पूजन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

चंदौली जिले के अवंती गांव निवासी कुछ लोग कामाख्या देवी धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए स्कॉर्पियो से आ रहे थे। फरीदपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में पलट गई। इससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। लोगों ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर सान्वी गुप्ता (4), प्रमिला देवी (50) और चालक राजेश (32) को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इधर सीएचसी पर घायल निर्मला देवी (60), ऋषभ (12), राजेश (35), प्रीति जायसवाल (33), यश गुप्ता (20), उत्कर्ष जायसवाल (12), आरुषि जायसवाल (15), अपूर्णा देवी (65), मीरा (50), हीरामणि (45) का उपचार चल रहा है। गहमर कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed