फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High speed claimed the life of a student riding a bicycle.

Ghazipur News: तेज रफ्तार ने ले ली साइकिल सवार छात्र की जान

Sun, 07 Dec 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
High speed claimed the life of a student riding a bicycle.
सुहवल की खबर में सड़क हादसे में मौत की खबर में----मृतक आदित्य बिंद की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
सुहवल। थाना क्षेत्र के महुआ बाबा मोड़ से करीब 100 मीटर पहले तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक के धक्के से विद्यालय जा रहे साइकिल सवार छात्र आदित्य (12) की मौत हो गई। वहीं, मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। बालक कक्ष छह का छात्र था और डुहियां निजी विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र पांडेय ने बताया कि छात्र आदित्य उर्फ प्रिंस बिंद मूल रूप से शहर कोतवाली के बेयपुर देवकली का रहने वाला था। वह पिता सुरेंद्र बिंद, माता माया देवी और बड़े भाई अरविंद के साथ पांच वर्षों से नाना देवचंद के घर बहलोलपुर गांव में रहता था। रोज की तरह आदित्य उर्फ प्रिंस बिंद साइकिल से स्कूल जा रहा था। महुआ बाबा मोड़ से करीब 100 मीटर पहले जमानिया की ओर से तेज रफ्तार आ रहे मैजिक ने सामने से साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर मैजिक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जबतक राहगीर और आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन गंभीर रूप से घायल को ऑटो से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। वहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मैजिक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा -सुहवल। साइकिल से विद्यालय पढ़ने जा रहा आदित्य कक्षा छह का छात्र था। पिता सुरेंद्र बिंद ने बताया कि आदित्य दो भाइयों में छोटा था। वह रोज की तरह स्कूल जा रहा था, लेकिन क्या पता था कि वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा। स्कूल से मात्र 50 मीटर की दूरी हादसा हुआ। मां माया देवी और बड़े भाई अरविंद के रोने- बिलखने से गांव के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुटी थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे। सड़क हादसे में छात्र की मौत ने परिजन ही नहीं ग्रामीणों को भी झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार घायल -जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के करजही बाइपास एनएच-24 स्थित एक पैलेस के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक समेत दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जमानिया स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि घायल बाइक सवारों की पहचान जमानिया के धुसका गांव निवासी लक्की सिंह और उदय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। राहगीरों से मिले स्कॉर्पियो के नंबर से उसकी खोजबीन की जा रही है। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। संवाद



दो बाइक की टक्कर में दो घायल -मरदह। बरही चट्टी के पास वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार को दो बाइक की आमने- सामने टक्कर में बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गांई गांव निवासी घायल सोनू राजभर ने बताया कि वह मौसी फेंकनी देवी को बाइक से बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर गांव जा रहा था। बरही चट्टी के पास सामने से गलत लेन पर आ रहे बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि हादसे की कोई जानकारी नहीं है। संवाद

बाइक के धक्के से वृद्धा घायल-गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव की रहने वाली यशोदा देवी (50 वर्ष) शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्धा के पुत्र ने तहरीर देकर बताया कि यशोदा देवी रोज की तरह स्कूल से घर लौट रही थीं। वे हाईवे पार कर आगे बढ़ीं, तभी शाम लगभग 6:30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मोटरसाइकिल चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed