फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High ranking schools will become examination centers

ऊंची रैंकिंग वाले स्कूल बनेंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
High ranking schools will become examination centers
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र का चयन रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। पर्याप्त सुविधाओं के साथ इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय को 20 और हाईस्कूल स्तर के विद्यालय को 10 अंक दिए जाएंगे। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय को 50 तो स्ववित्त माध्यमिक विद्यालय को 30 नंबर मिलेंगे। वहीं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय 10, सीसीटीवी पर 10, वर्ष 2020 में परीक्षा केंद्र बने होने वाले विद्यालय 20 अंक प्राप्त करने के हकदार होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट वाले 10 व इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत रिजल्ट वालों को 10 नंबर तय किये जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद सुविधाओं और टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही विद्यालयों को नंबर मिलेंगे। रैंकिंग में जिसके नंबर अच्छे होंगे। परीक्षा केंद्र बनने में उन्हीं को वरीयता मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी राय ने बताया कि रैंकिंग के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया पिछले दो वर्षों से चल रही है। आगे भी बोर्ड की ओर से जारी मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। विद्यार्थियों को प्रमोट करना पड़ा था। लेकिन इस बार कक्षाएं संचालित हैं। इसलिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां भी शुरू कर दी है। केंद्र के चयन की प्रक्रिया में हुये नये बदलाव के तहत परीक्षा केंद्र निर्धारण में रैंकिंग होगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसमें बोर्ड की ओर से बनाये गये मानक के आधार पर नंबर दिये जायेंगे। केंद्र उन्ही विद्यालयों बनाया जायेगा। जिनके नंबर अधिक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed