{"_id":"6cd094fa1a9e54333b84a1668e8dfe62","slug":"held-captive-by-the-collar-of-the-deputy-warden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने डिप्टी जेलर का पकड़ा गिरेबान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी ने डिप्टी जेलर का पकड़ा गिरेबान
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में सोमवार की सुबह सात बजे बंदियों की गिनती के बाद दोहरे हत्या के आरोप में बंद मोहन यादव ने डिप्टी जेलर राजकुमार पर पीछे से हमला कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई की इस घटना के दौरान जेल में हड़कंप
मच गया। अन्य बंदियों ने बीचबचाव किया। यह सभी बंदी रक्षक भी जुट गए। पगली घंटी बजाई गई तो जेलर प्रशासन के अलावा कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी होने पर एडीएम, सीओ और कोतवाल जेल पहुंचे। बाद में
जिलाधिकारी डॉ. अशोकचंद्र और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने भी जेल में जाकर घटना का जायजा लिया। जिला जेल में सोमवार की सुबह सात बजे बंदियों की गिनती हो रही थी। गिनती के बाद बंदी अपने बैरकों में जाने
विज्ञापन
लगे। इस दौरान हत्या का आरोपी बंदी मोहन यादव बैरक के पास खड़ा था। डिप्टी जेलर राजकुमार वर्मा ने मोहन से
बैरक में जाने के लिए कहा जो उसे नागवार गुजरा। बैरक नंबर दो के पास जैसे ही डिप्टी जेलर राजकुमार वर्मा पीछे
घूमे, उसी दौरान बंदी मोहन यादव ने पीछे हमलाकर डिप्टी जेलर का गर्दन पकड़ लिया। इस घटना में मोहन के साथ पांच अन्य बंदियों ने भी उसका साथ दिया। इनमें बंदी प्रभुनाथ, अमरनाथ का नाम ट्रैस हुआ है। इस दौरान अनियंत्रित
होकर डिप्टी जेल राजकुमार वर्मा गिर गए। बंदी और डिप्टी जेलर गुत्थमगुत्था हो गए। दोनों केबीच हाथापाई होते देख अन्य बंदी और बंदी रक्षक दौड़ पड़े और बीचबचाव किया। घटना के दौरान जेल की पगली घंटी बजा दी गई जिसे
सुनकर जेलर एसपी त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंच गए। सभी कैदी भयभीत होकर अपने बैरकों में चले गए। इसकी सूचना कोतवाली और जिला प्रशासन को दी गई। जानकारी होते ही शहर कोतवाल केके मिश्र, सीओ वेदप्रकाश सिंह,
एडीएम आनंद कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ जेल में पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और हमलावर बंदी मोहन यादव को बैरक में कैद किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र और पुलिस अधीक्षक
रामकिशोर भी जेल में गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने जेलर को आवश्यक निर्देश दिया।