फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahakumbh 2025 crowd affect Heavy vehicles will be sent via Purvanchal Expressway and Jaunpur

महाकुंभ की भीड़ का असर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और जौनपुर के रास्ते भेजे जाएंगे भारी वाहन, देखें- रूट डायवर्जन

Wed, 12 Feb 2025 05:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 05:41 PM IST
सार

महाकुंभ की भीड़ के चलते वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। वाराणसी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की वाहनों को शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कई बॉर्डर को भीड़ के चलते सील किया गया है। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 crowd affect Heavy vehicles will be sent via Purvanchal Expressway and Jaunpur
Traffic Diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ के चलते लग रहे जाम का असर गाजीपुर और इसके पड़ोसी जिलों में भी दिख रहा है। वाराणसी में जाम के मद्देनजर जिले के बलिया बॉर्डर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। बिहार और बलिया से आने वाले बड़े वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और औड़िहार से जौनपुर की तरफ भेजा जाएगा। दोनों जिलों के पुलिस कप्तानों ने बॉर्डर इलाके का निरीक्षण कर रूट डायवर्जन व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


वाराणसी में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कई किलोमीटर जाम लग रहा है। वहां जाम के चलते लोगों को पिछले पांच दिनों से समस्या हो रही है। इसका असर गाजीपुर में भी देखने को मिल रहा है। नेपाल, बिहार, कोलकाता तक की गाड़ियां जिले से होकर गुजर रही हैं। 

विज्ञापन

उधर, प्रयागराज से श्रद्धालुओं की गाड़ियां वाराणसी होते हुए जनपद के रास्ते वापस जा रही हैं, जिन्हें निकालने के लिए पूरा प्रशासन लगा रहता है। सोमवार की शाम से बड़े वाहनों को बिहार बॉर्डर से लेकर वाराणसी जनपद की सीमा तक जगह-जगह रोका गया है। देर रात स्थिति कुछ नियंत्रण में होने के कारण गाड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

मंगलवार को दिन में स्थिति सामान्य रही लेकिन वाराणसी में लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। एसपी गाजीपुर डॉ. ईरज राजा और एसपी बलिया डॉ. ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ भांवरकोल थाना अंतर्गत दोनों जनपदों के बॉर्डर पर पहुंचे। 

एसपी ने बताया कि बिहार और बलिया से आने वाले बड़े वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और औड़िहार से जौनपुर की तरफ भेजा जा रहा है। इसके लिए व्यवस्था लागू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed