फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heavy fighting in two sides twelve injured

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, बारह घायल

Fri, 07 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Heavy fighting in two sides twelve injured
सुहवल। थाना क्षेत्र के चकियां उर्फ चकमजीठ गांव में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजीश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव के अनिल बिंद एवं शिवसरन में देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में अरविंद, जयप्रकाश, बबलू बिंद, रूदल, बुच्ची लाल, अजय बिंद, पीकू बिंद, शिवशरण, मिंकू, संगीता, रीना और मनीता घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed