फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heard complaints and extended for disposal

सुनी फरियादें और बढ़ा दिया निस्तारण के लिए

Sat, 25 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Heard complaints and extended for disposal
जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 258 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मात्र 58 का ही निस्तारण हो पाया। एसपी ने नंदगंज थाना परिसर में मौजूद रहे। वहां फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने सुना और निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पर 17 प्रार्थना में दो, करंडा चार में तीन, जंगीपुर 16 में आठ, सैदपुर 21 में तीन, खानपुर 20 में दो, बहरियाबाद में पांच में पांच और सादात में चार में तीन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण हुआ। नंदगंज 20 में एक, शादियाबाद नौ में तीन, दुल्लहपुर में सात में पांच, भुड़कुड़ा 13 में छह, कासिमाबाद 21 में तीन, मरदह में 14 में शून्य नोनहरा नौ में शून्य, बिरनो सात में शून्य, मुहम्मदाबाद दस में तीन, भांवरकोल दस में सात, करीमुद्दीनपुर चार में एक, बड़ेसर नौ में शून्य, जमानिया 13 में शून्य, सुहवल आठ में शून्य, दिलदारनगर आठ में शून्य, गहमर तीन में शून्य, रेवतीपुर पर चार में तीन, थाना नगसरहाल्ट में दो प्रार्थना पत्र में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 2018 से सैकड़ों बार आवेदन दिया गया, लेकिन भूमि के पत्थर नहीं लगाए है। चक्कर काटने को विवश है। बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। - रामअवध यादव, लालापुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन बैनामा कराकर भवन बना लिया है ऊपर बरजा निकालने पर कुछ लोग रोक रहे हैं। कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।- बोधा जायसवाल, देवा दुल्लहपुर।
दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है और रोज परेशान करते हैं। साथ ही रोजाना घर पर पत्थर फेंकते हैं। - संगीता देवी, विथरिया दुल्लहपुर।
वर्ष 2021 में पोखरी की लगान जमा किया हूं, लेकिन पोखरे की साफ-सफाई एवं खुदाई ग्राम प्रधान नहीं करने दे रहे हैं। - कोमल वनवासी, विजहरा गांव दुल्लहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed