फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   health

पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए शुरू हुआ ‘वजन सप्ताह’

Sat, 19 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
health
गाजीपुर। जिले में पोषण स्तर में सुधार लाने एवं कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए बृहस्पतिवार से वजन सप्ताह शुरू किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 4127 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। सभी केंद्रों पर वजन सप्ताह 24 जून तक मनाया जाएगा। अब तक 74286 बच्चों का वजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की गतिविधियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की व्यस्तता होने के कारण कार्ययोजना में समंवय स्थापित कर यह सप्ताह अलग-अलग दिन जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से दो अक्तूबर के मध्य जिले में ‘संभव पोषण संवर्धन की ओर एक कदम’ नाम से यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वजन सप्ताह में चिन्हित किए गए सैम, मैम, कम वजन बच्चों के लिए सघन सामुदायिक गतिविधियां जैसे साप्ताहिक गृह भ्रमण, स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय उपचार और कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भेजकर इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें इस श्रेणी से बाहर लाने के लिए अभिभावकों को इसके महत्व के विषय एवं पोषक आहार देने के लिए आंगनबाड़ियों द्वारा उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed