फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health center named after Abdul Hameed inaugurated  in ghazipur

गाजीपुरः परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के नाम पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

Sun, 12 Sep 2021 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Sep 2021 06:00 PM IST
सार

कोविड-19 के दौरान केंद्र को अनौपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया था। शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर उनके पैतृक गांव धामुपुर में बने छह बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हो गया।

विज्ञापन
Health center named after Abdul Hameed inaugurated  in ghazipur
Veer Abdul Hamid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर उनके पैतृक गांव धामुपुर में बने छह बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उनके 56वें शहादत दिवस पर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं भी दी। हालांकि, कोविड-19 के दौरान केंद्र को अनौपचारिक रूप से शुरू किया गया था। 

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से यह स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 2020 में बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया था। जिसके बाद कोविड-19 के दौरान आसपास के लोगों की समस्याओं को देखते हुए करीब छह माह पूर्व इस अस्पताल पर मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्यॉय, स्वीपर और एक एएनएम की नियुक्ति कर इसे शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन


यहां पर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी कर उन्हें नि:शुल्क दवा वितरण का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल रूप से विधिवत शुभारंभ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद के पौत्र जमील ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए उनकी दादी स्वर्गीय रसूलन बीबी ने क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री से इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए निवेदन किया था। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पूर्ण रूप से तैयार कर और उनके दादा परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की मूर्ति की भी स्थापना की गई।

उप मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ कर दिए जाने के बाद अब क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में ओपीडी सेवा के अलावा प्रसव के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधा बहाल कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed