फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He stood before the election went to the cot

राहुल की खटिया चुनाव से पहले खड़ी हो गई

Mon, 27 Feb 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
He stood before the election went to the cot
राहुल की खटिया चुनाव से पहले खड़ी हो गई
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने इनके साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा की सरकार भी देखी है। फिर क्या कारण है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच माया और मुलायम की ही होती है। बसपा और सपा में कीचड़ ही कीचड़ भरा है।जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बिरनो गांव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के पहले ही खाट सभा करके लोगों को आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन चुनाव से पहले ही खटिया खड़ी हो गई।
विज्ञापन


राहुल की खटिया जब टूट गई, तो वह साइकल पर जा बैठे। प्रदेश के मुख्यमंत्री साढ़े चार वर्ष तक रोना रोते रहे कि उनके पापा और चाचा ने काम नहीं करने दिया। जबकि हकीकत है कि विकास कार्यों में खुद उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं ली। अब भी कुछ लोग कह रहे हैं कि विकास बोल रहा है, तो निश्चित ही सुनाई देता होगा। लेकिन विकास बोलता नहीं, जमीन पर दिखाई देता है। ऐसा यहां देखने को नहीं मिल रहा। सपा की साइकल को मुलायम ने खुद पंचर कर दिया है और उसकी चेन शिवपाल लेकर चले गए।  राजनाथ सिंह ने बसपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा हाथी की सेहत खराब है। उसे पत्ता की जगह, पैसा खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर-प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्हें शून्य ब्याज दर पर फसल ऋण मिलेगा और किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। युवा वर्ग को अपने से जोड़ते हुए कहा वह अपना दस्तावेज खुद प्रमाणित कर नौकरी के आवेदन पत्र में लगा सकते हैं। भाजपा सरकार बनी तो डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की जायेगी। सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा करते हुए बोले-कुछ राजनीति दल बेशर्मी की हद पार कर उस पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि इस जनपद के गहमर के जवान बहादुरी के साथ सेना में काम कर रहे हैं। उपस्थित जनता को भरोसा दिलाया कि गाजीपुर के विकास के लिए केंद्र से जितना हो सकेगा, उतना धन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उनके घर के मंत्री हैं। भाजपा की नजर में गाजीपुर कभी भी उपेक्षित नहीं रहेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह और संचालन कृष्ण बिहारी राय तथा मुराहू राजभर ने किया। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा के अलांवा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, शेषनाथ सिंह, रामहित राम, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, झांरखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव, प्रभूनाथ चौहान, झारखंड के शिक्षा मंत्री मीरा यादव, प्रो. ओपी सिंह, संतोष सिंह, शैलेश पांडेय, ओमप्रकाश, संकठा प्रसाद मिश्र, घूरा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed