फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   happy new year

रात के 12 बजते ही जश्न में डूबी लहुरी काशी

Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
happy new year
नए साल को लेकर नगर के महुआबाग में स्टाल पर खड़ा होकर फूलों की खरीदारी करता युवक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की रात शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग उत्साहित दिखे। रात 12 बजते ही लहुरी काशी जश्न में डूब गई। हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ ही विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी की धूम मची रही। पुराने वर्ष को अलविदा कहने एवं नए वर्ष के स्वागत को लेकर लोगों में पिछले कई दिनों से खासा उत्साह था। यह खुशी आज लोगों के सिर चढ़कर बोली। अलविदा हो रहे इस वर्ष की अंतिम रात को यादगार बनाने के लिए लोगों ने तरह-तरह की तैयारियां कर रखी थी। एक तरफ जहां युवाओं ने होटल-ढाबों सहित अन्य स्थानों पर नए वर्ष के स्वागत का प्रोग्राम बनाया था, वहीं अधिकांश ने घर पर नए वर्ष का धमाल मचाने की तैयारी की थी। युवाओं के किसी समूह ने बाटी-चोखा का स्वाद चखने तैयारी की थी तो किसी ने लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की थी। जिन स्थानों पर आयोजन किया गया था, वहां पर युवा शाम होते ही मौज-मस्ती के बीच स्वादिष्ट पकवान बनाने के साथ धमाल मचाने की तैयारी में जुट गए थे। जैसे ही घड़ी में रात के बारह बजे वैसे ही लहुरी काशी नए वर्ष के जश्न में डूब गई। युवा एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देने के बाद जश्न की मस्ती में डूब गए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। देर रात तक शहर में नए वर्ष की धमाल मची रही। अलविदा वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार की रात कई घरों से देर रात तक टीवी की आवाज आती रही। विभिन्न चैनलों पर इस अवसर पर एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने घर में ही रहकर गीत-संगीत के इन कार्यक्रमों का आनंद उठाया। नए वर्ष पर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए युवाओं की तरफ से गुलदस्ता सहित अन्य उपहारों की खरीदारी की जाती है। इसको देखते हुए नए वर्ष की पूर्व संध्या पर बृह्स्पतिवार को प्रमुख स्थानों पर फूल-बुके की अस्थाई दुकानें सज गई थी। महुआबाग और मिश्रबाजार में फूल-बुके की दुकानों पर लोगों विशेषकर युवाओं ने खरीदारी की। इस दौरान किसी ने फूल तो किसी ने बुके लेकर अपने प्रिय को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed