फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hanging

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
hanging
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के अरजानीपुर गांव में रविवार को विवाहिता ने कमरे की छत में लगे पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पति एवं देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला घर में कहासुनी का बताया जा रहा है। सोनबरसा गांव निवासी अंजू कुशवाहा (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व अरजानीपुर निवासी मुकेश कुशवाहा से हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पति मुकेश एवं देवर मंजेश किसी काम से काम बाहर चले गए। जबकि सास इंद्रासनी देवी घर का कार्य निपटा रही थी। विवाहिता अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिवार के सदस्यों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि विवाहिता पंखे के हुक में साड़ी फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसे कब्जे में ले लिया और मायके के लोगों को घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचे मृतका के पिता शिवचरन कुशवाहा पुत्री का शव देख बिलख उठे। उन्होंने थाने पर पति, सास और देवर के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने पति मुकेश, सास इंद्रासनी देवी एवं देवर मंजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति एवं देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed