{"_id":"7713580fc7bb63fe87d66ad064be2020","slug":"hands-and-feet-tied-to-the-young-man-ran-away-bike-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बंधे युवक को फेंक बाइक सवा भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर बंधे युवक को फेंक बाइक सवा भागे
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कसबा से तीन दिनों से लापता चचेरे भाइयों में से दूसरे
विज्ञापन
किशन को कुछ लोग जैनपुर गांव के पास फेंक कर भाग गए। पुलिस पूछताछ के लिए
उसे पुलिस थाने ले गई। जबकि चंदन गुुुरुवार को ही रहस्यमय हालात में लौट
आया था।
चक फरीद मुहल्ला निवासी चंदन सेठ (20) और उसका चचेरा भाई किशन सेठ (18) चार दिन पहले संदिग्ध हाल में चौक से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
तीसरे दिन गुरुवार को चंदन रहस्यमय ढंग से वापस लौट आया था। जबकि किशन सेठ का कुछ पता नहीं चल सका था। चंदन से बातचीत करने के बाद पुलिस ने किशन का पता लगाने में जुटी थी। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम किसी ने पुलिस को सूचना दिया कि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास दो बाइक सवार एक युवक को सड़क पर छोड़कर भाग गए हैं।
युवक का हाथ और मुंह बंधा हुआ है। यह जानकारी होते ही एसएसआई सुदमा प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत में युवक ने पुलिस को अपना नाम किशन सेठ बताया। पुलिस ने किशन के परिजनों को सूचना देने के बाद उसे थाने लाई।
इस संबंध में एसएसआई सुदामा प्रसाद ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद मामले से पूरी तरह से पर्दा उठ पाएगा कि वह किन परिस्थितियों में लापता हुआ था और उसके साथ क्या हुआ था।